ATS को मिली बड़ी कामयाबी,गुजरात से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार

0
PAKISTANI
  गुजरात ATS को सोमवार(20MAY) को बड़ी सफलता मिली. एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया.बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए चारों आतंकी श्रीलंकाई  नागरिक हैं। ये चारों श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे। उसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां पहुंचने के साथ ही गुजरात ATS ने इन्हें दबोच लिया। इनके पास से पाकिस्तान मेड हथियार भी बरामद हुआ है।चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर का मैसेज का इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था.इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था. उससे पहले ही  ATS ने सबको गिरफ्तार कर लिया.सेंट्रल एजेंसी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में जुटी है. 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here