आज सुबह रांची रेलवे स्टेशन से एक 9 महीने का बच्चा चोरी होने की खबर आ रही है. चोरी की खबर फैलते ही पूरे रेलेवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई है। खोये हुए बच्चे का नाम शुभम कुमार है। घटना के बाद रेलवे पुलिस और जिला पुलिस बच्चे की तलाश में लगी है।घटना को लेकर बच्चे के पिता ने बताया कि वो और उनकी पत्नी और उनका बच्चा अगरतल्ला से लौट रहे थे। रविवार की सुबह वे रांची स्टेशन पर उतरे जहां से उन्हें लातेहार जाना था। लातेहार जाने के लिए ट्रेन का समय सुबह 10:00 बजे था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार करने लगे।और बच्चे और वो सब साथ में स्टेशन परिसर में ही बैठ कर खेलने लगे इसी बीच वह दो पुरुष और एक महिला आई और उस से बट करने लगे.और उसी बीच एकाँएक बच्चा गायब हो गया .अपने बच्चे को ढूंढने लगे। जो अभी तक नहीं मिल पाया है। बच्चे के पिता ने बताया कि उनका एक ही बच्चा है। बताया जा रहा है कि जहां पर बच्चे माता-पिता अपने बच्चे के साथ खेल रहे थे वह स्टेशन परिसर के बाहर है, इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद रेलवे पुलिस की एक टीम बनाकर लगातार बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ रांची के चुटिया थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और रेलवे पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया गया है और दोनों टीमें मिलकर बच्चा चोर की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया है कि ये लोग जल्दी ही पकड़ा जायेंगे बच्चा चोरी में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।




