रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का आज नामांकन। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए. नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक जनसभा का आयोजन किया गया है । जिसमें भाजपा ने दावा है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल हुए .सुबह 10:30 बजे से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था .भाजपा ने इस जनसभा को नामांकन जनसभा का नाम दिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद रहे. और भाजपा के साथ-साथ आजसू,जदयू के भी नेता शामिल हुए.मोरहाबादी मैदान से 12 बजे गाजे-बाजे के साथ एक रैली निकली गई , जो रांची समाहरणालय पहुंची .संजय सेठ ने लोगों से अपील की थी कि वे मोरहाबादी मैदान पहुंचें और उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। और संजय सेठ ने बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 पार के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता मोरहाबादी मैदान पहुंचें।रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग है.




