कार-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों ने गवाई जान 1 बच्चा घायल

0
accident

रांची के खलारी थानाक्षेत्र अंतर्गत भेलवाटांड़ में बुधवार की शाम भेलवाटांड चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उस बाइक पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे। इस भीषण सड़क हा*दसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गयी और एक बच्चा घायल हो गया.बेहतर इलाज के लिए बच्चे को रांची रेफर कर दिया गया है।बाइक और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक को रगड़ते हुए कार 100 मीटर की दूरी पर जाकर रुकी. हादसे के बाद कार का चालक फरार हो गया। दुर्घ*टना में बाइक पर बैठी महिला और एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति और दो बच्चों को बचरा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम पंकज है जो चतरा प्रतापपुर का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here