मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं.मामले में पंजाब से गिर*फ्तार हथियार आपूर्तिकर्ताओं सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) में से एक (अनुज थापन) ने लॉक-अप में के शौचालय में बेडशीट से बुधवार को फांसी लगा ली। उन्हें सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृ*त घोषित कर दिया गया। अब पुलिस थापन के सुसाइड के पीछे की वजह की जांच करेगी.


