स्पेनिश महिला सामूहिक बला*त्कार मामला : दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस ने आज पांच और आरोपियों को गिर*फ्तार कर लिया है. अब तक कुल 8 आरोपियों को गिर*फ्तार किया गया है.बता दें कि पुलिस ने 3 को पहले ही हिरासत में लिया था.वहीं स्पेनिश झारखंड के दुमका में उपायुक्त द्वारा बला*त्कार पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा भी सौंपा गया है।जिसके बाद रे*प पीड़िता के पति ने आभार जाते हुए कहा, “तेजी से जांच के लिए धन्यवाद…” गौरतलब है कि पीड़ित महिला स्पेन की रहने वाली है।महिला के साथ उसके पति भी साथ में थे।आरोपियों की संख्या करीब 8 से 10 थी।यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी. जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिं*दगी की और पी*टा. महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इस मामले में दुमका पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। गिर*फ्तारी के लिए एसआईटी का भी गठन कर बाकी आरोपियों की गिर*फ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



