JHARKHAND : 80 जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की 12 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा

0

Jharkhand : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त राज्य में संचालित80जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र2023-24के पहले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा9और11की वार्षिक परीक्षा दिनांक12मार्च, 2024से शुरू होगी. परीक्षाएं12मार्च से22मार्च 2024 तक3घंटे तक होगी.परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल,स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे.30मार्च तक परीक्षा परिणामों का प्रकाशन एवं रिपोर्ट कार्ड का वितरण कर दिया जाएगा. दिनांक1अप्रैल, 2024से नया शैक्षणिक सत्र शुरु हो जाएगा.सीबीएससी मानकों के आधार पर इन परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय प्रधानाध्यापकों/प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. इन परीक्षाओ के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार कर जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा. परीक्षाओं के आयोजन के लिए अनुभवी स्कूल प्रबंधकों की कमिटी गठित की गयी है. कमिटी की अनुशंसा के आधार पर सीबीएससी के मानकों के अनुरूप प्रश्न पत्र तैयार कर विद्यालय सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here