5 IAS अफसरों का ट्रांसफर,CM के प्रधान सचिव के पद से विनय चौबे को हटाया गया

0

रांची :पांच आइएएस अफसरों के ट्रांसफर को लेकर कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र सिंह को कृषि विभाग का सचिव बनाया बनाने के साथ ही खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जबकि ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को सौंपा गया है.CM के प्रधान सचिव के पद से विनय चौबे को हटा दिया गया है. राज्य सरकार ने सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे को स्थानांतरित करते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी सौंप दी है.अबु बकर सिद्दिकी को कृषि विभाग से स्थानांतरित करते हुए खान विभाग का सचिव बनाया गया है. कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here