चंपई सोरेन समेत 5 MLAs का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिले,राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही उन्हें फिर बुलाया जाएगा

0

रांची : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन विधायकों के साथ आज शाम साढ़े पांच बजे मिले। चंपई सोरेन समेत पांच विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने पहुंचे.प्रतिनिधिमंडल में चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम, आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई (एमएल) के विनोद सिंह, झामुमो के प्रदीप यादव मौजूद रहे.राजभवन से बाहर आए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से न्याय करने की बात कही। इस पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले चंपई सोरेन ने पत्र में लिखा ”कल दिनांक 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा आपको त्यागपत्र सौंपने एवं रात्रि 08.45 में आपके द्वारा इसे स्वीकार कर लेने के पश्चात ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल, जिसमें संयुक्त गठबंधन विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विधायक दल के नेता श्री आलमगिर आलम, राजद के माननीय विधायक श्री सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल.) के विधायक श्री विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक श्री प्रदीप यादव शामिल थे। हम लोगों ने 47 माननीय विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। यहाँ यह भी उल्लेख करना उचित है कि मेरे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, वे राजभवन के लिए गए थे, लेकिन वे गेट पर ही रूके रहे, उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया।महोदय, वर्तमान में पिछले लगभग 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते हम सभी विधायक गण एवं राज्य की जनता आपसे उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही आप एक लोकप्रिय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालेंगे।महोदय, अतः आपसे सादर अनुरोध है कि मेरे सरकार गठन के दावे को स्वीकार करते हुए मुझे शीघ्र मुख्यमंत्री मनोनीत कर नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने की कृपा की जाय। साथ ही साथ भवदीय से यह भी अनुरोध है कि मुझे सभी माननीय विधायकों के साथ आज अपराहन 3 बजे राजभवन में मिलने का समय दिया जाय ताकि मैं आपसे विधायकों के साथ मिल कर आपको आश्वस्त कर सकूँ कि बहुमत मेरे साथ है, मैं राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here