झारखंड की राजधानी समेत पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में आज सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण झारखण्ड के तापमान में कमी आ गई है.रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह से बादल छाये हुए हैं, जबकि कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। देश के पश्चिमी हिस्से में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना अब कम है.रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा.जिस कारण मैदानी इलाकों में कोहरा भी देखने को मिलेगा इसके अलावा अब एक-दो दिन में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.



