राज्यपाल :लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय और प्रलोभन से ऊपर उठकर वोट देना चाहिए,चाईबासा डीसी को किया गया सम्मानित

0

रांची :आज आर्यभट्ट सभागार, रांची में आयोजित ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कार्यक्रम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन सम्मिलित हुए।उक्त अवसर पर नए मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ वितरित किया एवं चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया।राज्यपाल महोदय-झा.के कर-कमलों द्वारा SSR24 तहत त्रुटि रहित समावेशी मतदाता सूची निर्माण में उत्कृष्ट कार्य हेतु चाईबासा डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, DyEO व SDO-जगन्नाथपुर को सम्मानित किया गया।राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज आर्यभट्ट सभागार, रांची में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार है। लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय और प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here