Palamu: गांजा को लेकर आपसी विवाद में दोस्त पर फायरिंग कर किया जख्मी , 3 गिरफ्तार

0

Palamu:दिनांक-24.01.2024 को समय करीब 10:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की अमन चैन मुहल्ला में आपसी विवाद को लेकर गोली चली है जिसमे गौतम सिंह को दो गोली लगा है एवं अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में ले जाया गया है।उक्त घटित घटना के संबंध में दिनांक 24.01.24 को समय 12:30 बजे आवेदक चन्द्रदेव सिंह पिता स्व0-बैजनाथ सिंह सा०-अमन चैन मुहल्ला सैदाबाद थाना हुसैनाबाद जिला पलामू के द्वारा दिये गए फर्दबयान के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या- 26/2024 दिनांक-21.01. 2024 धारा–307/120(B) भा0द0वि० एवं 25 (1-B)/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी किया गया।छापामारी के दौरान 1. दीपक कुo सिंह पिता योगेश सिंह उर्फ दलभजन सिंह, 2. रिशु पासवान उर्फ रिशु पिता बिरेन्द्र कुमार एवं 3. रंजय कुo पासवान तीनो थाना को हुसैनाबाद जिला पलामू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पकडाये व्यक्ति से पुछताछ के क्रम में पता चला कि तीनो अभियुक्तों के अलावे एक अन्य अभियुक्त विवेक कुमार सिंह एवं जख्मी गौतम सिंह चारो दोस्त थे और ये सभी मिलकर गौतम के अमन चैन स्थित मकान में पहले से गौतम के साथ रिशु और रंजय गांजा पी रहे जिसके कुछ समय बाद गौतम के घर दीपक और विवेक भी आये और सभी मिल के गांजा पीने लगे उसी क्रम में पहले से बनाये गये योजना के तहत विवेक ने अचानक अपने पास से देशी कट्टा निकालकर गौतम के उपर दो गोली फायर किया।जिसमे से एक गोली गौतम के बांये सिने के पास एवं एक गोली पेट के निचे लगा। उसके बाद सभी वहाँ से भाग गये। घटना के एक दिन पूर्व शाम में गांजा पीने एवं गांजा के लेन-देन को लेकर आपस विवाद हुआ था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here