नौवें समन पर ईडी को भेजा गया पत्र ”31 जनवरी तक सीएम के पास समय नहीं”

0

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को पत्र भेजा है.ईडी ने जमीन खरीद-फरोख्त में अनियमितता मामले में हेमंत सोरेन को नौवां समन जारी किया था जिसके जवाब में हेमंत सोरेन ने ईडी को ये पत्र भेजा है.गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से एक डाकिया एक पत्र लेकर ईडी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा.हालांकि, पत्र में क्या लिखा है, कि 31 जनवरी तक उनके पास सीएम समय नहीं है इसलिए वह पूछताछ के लिए उपलब्‍ध नहीं हो सकते। आपको बता दें कि 20 जनवरी को ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी और हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.20 जनवरी को एक बार पूछताछ हो चुकी हैझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम फिर पूछताछ करेगी. इसी सिलसिले में ईडी ने हाल ही में उन्हें समन भेजा था.भेजे गए समन में ईडी ने मुख्यमंत्री से 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ की तारीख मांगी है.आपको बता दें कि 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी.ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए आठ समन भेजे गए थे.सात बार समन जारी होने के बाद भी सीएम पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए.आठवें समन में ईडी ने पूछताछ की तारीख और जगह बताने को कहा.इसके बाद हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी का समय दिया था और मुख्यमंत्री आवास पर पूछताछ की जानकारी दी थी.इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here