झारखण्ड : शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होगी।वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र में ठंड के मौसम की बढ़ती गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सर्दियों के मौसम के दौरान छात्रों और कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करना है। बदले हुए समय से विशेष रूप से युवा छात्रों के लिए सीखने का अधिक आरामदायक माहौल उपलब्ध होने की उम्मीद है।



