रांची : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देशभर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड रहने वाली है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.इस मौके पर झारखंड सहित देशभर के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम होने हैं। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह राखी जाएगी।झारखंड की राजधानी रांची में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए 3500 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी डीसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। राज्यभर में 18 जनवरी यानी आज से ही सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है. 18 से 22 जनवरी तक राजयभर में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिले के SP और DC को पत्र भेजा है। DGP ने सख्त निर्देश दिया है सुरक्षा मे कोई भी लापरवाही न हो.वहीं आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को राज्य भर में धूमधाम से मनाने के लिए झारखंड बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष और रांची विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार के सामने 22 जनवरी को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है।सीपी सिंह ने आशंका जताई कि राज्य सरकार इंडिया गठबंधन वाले लोग हैं जो कि लोग राम विरोधी हैं इसलिए 22 जनवरी को झारखण्ड सरकार राजकीय अवकाश घोषित नहीं करेगी. गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्रत्येक राम भक्त राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में अवकाश घोषित किया गया है।



