Palamu:पुलिस लाइन के मैदान में रांची के मेडिकल अस्पताल के द्वारा मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

0

Palamu: शनिवार को पुलिस लाइन के मैदान में रांची के मेडिकल अस्पताल के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिका अस्पताल से डॉक्टर, स्टाफ और उनकी टीम के द्वारा पुलिस कर्मी और उनके परिवार वालों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन उपस्थित हुए। पुलिस जवानों और उनकी परिवार वालों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्टबीट आदि का जांच किया गया।मेडिका अस्पताल के डॉ रोहित सेंगर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संजय कुमार ने किसी भी एक्सीडेंट के बाद अगर कोई व्यक्ति अचेत पड़ा है उसे सीपीआर कैसे देना है, फर्स्ट ऐड करना एंबुलेंस आने तक उसके बारे में लाइव डेमोंसट्रेशन करके मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया और पुलिस कर्मियों से ही करवाया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि आज के व्यस्त समय में पुलिस कर्मियों अत्यधिक तनाव में जाकर अपने कर्तव्य को निभाते हैं ऐसे में उन्हें मेडिकल कैंप से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाते हुए अपने जीवन को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।साथ ही, अधीक्षक ने मेडिकल कैंप से होने वाले लाभ एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here