रांची : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज रांची के दीपाटोली कैंट में गौरवशाली भूतपूर्व सैनिक रैली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों के बलिदान और प्रतिबद्धता ने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की है बल्कि शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की नींव भी रखी है।



