झारखंड से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मिल सकता है इस योजना का लाभ, 4 साल तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह देगी हेमंत सरकार

0

रांची : हेमंत सरकार ने सीएम फेलोशिप योजना के तहत यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 4 साल तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है। इस योजना का लाभ झारखंड से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को ही मिल सकता है .इस योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 1000 विद्यार्थीयों को लाभ मिलने वाला है.पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक स्तर पर 1500 रुपये प्रतिमाह, स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकतम अवधि के लिए 2000 रुपये प्रति माह की शिक्षण सहायता दी जायेगी।जबकि यूजीसी नेट / सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 25000 रुपये प्रतिमाह और झारखंड पात्रता परीक्षा पास छात्रों को 22500 रुपये प्रतिमाह 4 साल तक दिए जाएंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने बीते शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की. योजना के अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि शिक्षण अवधि तक लोन की ईएमआई नहीं देनी होगी, कोर्स पूरा करने के बाद ही ईएमआई देनी होगी। उन्होंने कहा कि यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के लिये प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही 2500 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया की इस योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड से 12वीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य है । उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में 27000 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here