रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन में अशांति फैलाने के आरोप में भानु प्रताप शाही और बिरंची नारायण समेत तीन बीजेपी विधायकों को शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है।विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर बीजेपी विधायकों को मार्शल द्वारा टांग कर सदन से बाहर ले जाया गया। तीनं विधायकों को सस्पेंड करने से नाराज बीजेपी के अन्य विधायकों सदन का बहिष्कार किया।बीजेपी के दो विधायकों को सस्पेंड किए जाने के बाद पार्टी के सभी विधायक विधानसभा परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सामने धरना पर बैठ गए।



