MP धीरज साहू के बाद पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर IT की छापेमारी,सुबह-सुबह मेन रोड स्थित दुकान से कार्रवाई शुरू

0

रांची : धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड के बाद अब पान मसाला कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.सिंघानिया का पान मसाला का कारोबार पूरे झारखंड में चलता है। उनका परिवार सालों से पान मसाला के कारोबार में है।मंगलवार सुबह IT की टीम राज्य के बड़े कारोबारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची.सुबह-सुबह टीम ने मेन रोड स्थित दुकान से कार्रवाई शुरू की.मालूम हो कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से IT की टीम ने 353 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। भाजपा की तरफ से इस कैश को ‘काला धन’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देने देते हुए धीरज साहू ने कहा कि यह आयकर विभाग तय करेगा।मैं हर चीज का हिसाब दूंगा। IT की टीम को मिली रकम से कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल का कोई लेनादेना नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here