देवघर: सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच किया गया साइकिल वितरण

0

देवघर: जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे दिन आज देवघर, मधुपुर, पालोजोरी, सारठ, मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों के लोग पहुँचे। इसके अलावे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैम्प में आमजन अपना आवेदन जमा किया और उत्साहित होकर परिसंपत्तियों का लाभ प्राप्त किया।जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले पंचायत स्तर के कैंपो में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इसके अलावा साइकिल प्राप्त करने के बाद राजू अंसारी ने स्कूल जाने में सहूलियत होने बात कही। साथ ही सरकार का आभार व्यक्त किया।आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले पंचायत स्तर के कैंपो में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि जिले के शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here