रामगढ़: शुक्रवार की शाम को रामगढ़ के एक स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट मामले को लेकर करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने रामगढ़ के रजरप्पा थाने का घेराव किया.आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने स्कूल की लड़कियों से छेड़खानी की, उन पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव डाला और विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन पर पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा ”रामगढ़ जिले के रजरप्पा थानान्तर्गत छतरपुर प्रखंड के आरवी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ मुस्लिम लड़कों के द्वारा सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर आज स्कूली बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है।कुसूर बच्चियों का क्या है ?सिर्फ ये कि वह हिंदू धर्म की हैं? या प्रदेश में हेमंत की सरकार है,जो धर्म की आड़ में दरिंदगी और अपराधियों का समर्थन करती है?बच्चियां अब स्कूल जाने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।सरकार कैसा झारखण्ड बनाना चाहती है वो स्पष्ट करें।”



