साहिबगंज : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तीसरे चरण में आज बरहेट,राजमहल, उधवा,बोरियो एवं पतना प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्या का ऑन द स्पॉट निपटारा हो रहा है साथ ही कई सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में बरहेट प्रखंड के डोराय संथाली में उप विकास आयुक्त ने शिविर का जायजा लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनी शिविर में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो रही है।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में बोरियों प्रखंड के बड़ा मदनशाही पंचायत में अपर समाहर्ता विनय मिश्र ने परिसंपत्ति का वितरण कर शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी तथा इसका ऑनलाइन निपटारा सुनिश्चित किया।आपकी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में आज पतना प्रखंड के बड़ा दिग्घी पंचायत में आयोजित शिविर में शिरकत की ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए ऑन द स्पॉट उनका निपटारा किया।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत पतना के बड़ा दिग्घी पंचायत में आयोजित किए गए शिविर के दौरान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया उनकी समस्याएं सुनते हुए इसका ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया.



