टीबी से पीड़ित बेटी को पिता ने बंधक बनाकर रखा, रे*प किया, गर्भपात कराया, पिटाई की , बेटी की मौ*त

0

मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना देखने को मिल रही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।पालघर जिले के नालासोपारा में एक आरोपी पिता ने ट्यूबरक्लोसिस से पीड़ित अपनी बेटी को बंधक बनाकर अपने घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की मृत्यु हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ IPC की धारा 376(एन), 354(ए), 342, 322, 323,504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है . 22 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी। पिछले 3 महीने से लड़की टीबी से पीड़ित थी। लड़की को 11 नवंबर को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 54 वर्षीय पति द्वारा बेटी के साथ बलात्कार किया , जबरन गर्भपात करा दिया और पीड़िता की पिटाई करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here