छठ के मौके पर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर मेहरबान हुई हेमंत सरकार, नवंबर माह का वेतन जारी

0

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर सरकार अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर मेहरबान है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुक्रवार को नवंबर माह का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद वित्त विभाग ने आनन-फानन में सुबह 11 बजे सभी विभागाध्यक्षों, कोषागार और संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिये.जारी निर्देश में कहा गया है कि छठ पूजा के मद्देनजर झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन का भुगतान 17 नवंबर को ही करना सुनिश्चित करें. वित्त विभाग की ओर से जारी निर्देश व पत्र के बाद शुक्रवार शाम चार बजे तक 70 फीसदी से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया. रांची कोषागार और जिले के अन्य कोषागार शनिवार को खुले रहेंगे ताकि सभी भुगतान हो सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here