PM मोदी के झारखंड आगमन के उपलक्ष्य में मरांडी ने खूंटी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया

0

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के उपलक्ष्य में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी जिला स्थित बिरसा कॉलेज स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया lबता दें की आगामी 15 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं. 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर पीएम उनके जन्म स्थान खूंटी के उलिहातू गांव आएंगे। पीएम के स्वागत में जनजाति आदिवासी समाज के हज़ारों की संख्या में अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा, मांदर, पारंपरिक खोड़हा नृत्य टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here