कर्नाटक: डी.के. शिवकुमार ने 3 जून 2026 को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) के रूप में शपथ ली है।मुख्यमंत्री के साथ-साथ 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में जगह बनाई है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।




