पूर्वी सिंघभूम : वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । विसर्जन/ छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, नाव, गोताखोर की तैनाती, माइकिंग व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विधि व्यवस्था के संधारण में आम नागरिकों से भी सहयोग अपेक्षित है । डीसी ने सभी से अपील है कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे एवं हर्षोल्लास के वातावरण त्यौहार मनायें।



