मारवाड़ी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में मोबाइल की फ़्लैश लाईट में ग्रेजुएशन समेस्टर 01 की परीक्षा देते दिखे छात्र,फोटो हुआ वायरल

0

रांची:झारखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में इन दिनों परीक्षाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में राजधानी रांची के सबसे विख्यात महाविद्यालयों में से एक मारवाड़ी महाविद्यालय में मंगलवार को स्नातक के समेस्टर 01 ( रसायन शास्त्र विभाग ) मे परीक्षा चल रही थी।‌ इस दौरान मोबाइल की रोशनी में छात्र व छात्राएं परीक्षा देते हुए पाए गए।‌ जिसका फोटो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं इस संबंध में वरिष्ठ छात्र नेता सह झारखंड स्टुडेंट यूनियन के सीनियर इंचार्ज सैय्यद अकबर ने बताया कि छात्र संघ लगातार महाविद्यालयो के छात्रों और कर्मियों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है। जल्द ही इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय के प्राचार्य और कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का काम करेगा। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो पूरे महाविद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here