Jharkhand: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआइए ने एक लाख का ईनाम रखा था।पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार पुलिस उसे चैनपुर प्रखंड कुरमगढ़ थाना में रखकर पूछताछ कर रही है। पिछले 20 वर्ष से झारखंड पुलिस को खुदी मुंडा की तलाश थी। सबजोनल कमांडर खुदी मुंडा गुमला जिला के भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव का रहने वाला था. खुदी मुंडा के आत्मसमर्पण से गुमला पुलिस ने राहत की सांस ली है।



