पटना पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत है वहीँ सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी गंभीर चोट आई है। राजधानी पटना में सरकार और पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा। दो दर्जन से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए ।बिहार पुलिस ने विधानसभा तक होने जा रहे इस मार्च को रोकने के लिए भाजपा नेताओं पर आँसू गैस और पानी भी बरसाया था। लेकिन जब इन सबसे मार्च हीं रुका तो इन्होंने भाजपा नेताओं पर लाठी-चार्ज शुरू कर दिया। शिक्षक बहाली प्रक्रिया में परिवर्तन को लेकर विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
बिहार विधानसभा तक विरोध मार्च निकालने के दौरान हुए लाठीचार्ज में एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत होने की जो जानकारी सामने आई थी उसे लेकर अब पटना प्रशासन ने एक बड़ा बयान दिया है।पटना प्रशासन के मुताबिक जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाए गए थे, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है, विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।पटना में पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
झारखण्ड बीजेपी नेता मरांडी ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”वाह! नीतीश बाबू शर्म तो आ नहीं रही होगी?जहानाबाद @BJP4India के कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह को आपकी पुलिस ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला । अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। सांसद जनार्दन सिग्रीवाल जी गंभीर रूप से घायल हैं। दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। कभी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही लालू परिवार के जंगल राज के खिलाफ संघर्ष कर आपको सीएम की कुर्सी पर पहुंचाया था।सत्ता हमेशा आपके पास नहीं रहने वाली, याद रखिएगा।



