रांची : आज झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया गया। झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के 7 लाख से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट जेएसी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सांइस का परिणाम स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री के रवि कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो द्वारा घोषित किया गया। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12 वीं सांइस परीक्षा परिणाम jac.jharkhand.gov.inऔर jacresults.com पर रिजल्ट पर उपलब्ध है।कॉमर्स और आटर्स का रिजल्ट बाद में घोषित किया जाएगा.मैट्रिक में 95.38 परसेंट छात्र पास हैं जबकि 66.23 परसेंट फर्स्ट डिवीज, 30.05 सेकंड डिवीजन और 02.72 परसेंट थर्ड डिवीजन है. वहीं, इंटर साइंस में 81.45 परसेंट छात्र पास है, 90.69 परसेंट फर्स्ट डिवीजन, 9.37 परसेंट सेकंड डिविजन और 0.02 परसेंट थर्ड डिवीजन हैं.वहीं टॉपर की बात की जाए तो 479 अंक के साथ रामगढ़ की दिव्या कुमारी 12 वीं सांइस की टॉपर बनी है। रांची से खुशी कुमारी ने दूसरा और रांची से प्रियंका घोष ने तीसरा, हजारीबाग का पवन कुमार राणा ने चौथा और बेबी कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है. ज्ञात हो कि राज्य में जो टॉपर आएंगे उन्हें स्टेट लेवल पर पुरस्कार दिए जाएंगे और जो स्कूल लेवल पर टॉप करेंगे, उन्हें स्कूल लेवल पर सम्मानित किया जाएगा.
जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 कैसे चेक करें
चरण 1: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण 2: फिर, लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
चरण 3: इसके बाद उम्मीदवारों को “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: स्वचालित रूप से, परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मालूम हो कि जेएसी झारखंड बोर्ड परीक्षा ऑफ़लाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। JAC ने 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 12वीं की झारखंड बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं। JAC ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित कीं।जेएसी कक्षा 12 वीं विज्ञान पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत साल 2022 में झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 91.43% रहा था। पिछले साल 12वीं कक्षा की विज्ञान इंटर की परीक्षा में कुल 66,000 छात्र शामिल हुए थे।



