रांची के सिकिदिरी इलाके में एक कार दुर्घटना में दो दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए। दुर्घटना में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई है।कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक के समीप 50 से ज्यादा की संख्या में बाराती सड़क के किनारे बैठे हुए थे। तभी एक रफ्तार में आ रही अनियंत्रित कार ने बारातियों को कुचला दीया। कर ने एक ही झटके में 25 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।कार चालक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की जिसकी वजह से वो भी बुरी तरह से जख्मी है।मामले की जानकारी थाने को दी गई। थाने की तरफ से जल्द से जल्द एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी अपने वाहन निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।



