बिहार :3 जिलों में बिजली गिरने से जान गंवाने वाले 6 लोगों के परिजनों को सीएम ने 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

0

पटना:- मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 3 जिलों में बिजली गिरने से जान गंवाने वाले 6 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वज्रपात से दरभंगा में 03, बेगूसराय में 02 एवं वैशाली में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here