झारखंड में लू और बिजली संकट से घर-बाहर कहीं भी सुकून नहीं, सरयू राय ने सरकार को घेरा ”यही समय पर हो गया होता तो गरमी में जनता परेशान नहीं हुई होती”

0

रांची : झारखंड में लू और बिजली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। झारखंड में गर्मी 40 डिग्री के पार चला गया है। हीटवेव लोगों को बाहर निकलने नहीं दे रही और बिजली ना होने पर बिना पंखे-एसी के लोग घर में भी सुकून से से नहीं जी पा रहे। जरुरत से कम बिजली मिलने के कारण राज्य में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली संकट को लेकर पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ”राज्य में बिजली की बदहाली का कारण ऊर्जा वि्भाग है.विभागने उत्पादक कम्पनियों का बकाया समय पर नहीं दिया तो उन्होंने कल शाम से झारखंड की बिजली रोक दिया.बजट राशि खजाना से निकालने की विभागीय प्रक्रिया पूरा नहीं होने के कारण बकाया भुगतान नहीं हुआ.आज भुगतान हो जाए तभी स्थिति सुधरेगी़.ऊर्जा सचिव कई दिन से विदेश में हैं.सरकार ने श्री मनीष रंजन को ऊर्जा सचिव का प्रभार दिया है.संचिका हेमंत सोरेन के पास गई है.उनका आदेश होने के बाद बिजली उत्पादक कंपनियों का भुगतान होगा.तब वे झारखंड का कनेक्शन जोड़ेगी.यही समय पर हो गया होता तो गरमी में जनता परेशान नहीं हुई होती.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here