रांची : RIMS के तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज लक्ष्मण राम नाम के एक मरीज ने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक लक्ष्मण राम न्यूरोसर्जरी विभाग एचओडी डॉ. सीबी सहाय की यूनिट ( (D1RIMS) में भर्ती था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई है।



