रांची सांसद संजय सेठ ने कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में मो० इरफान की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं और जवाब माँगा है कि आखिर लगातार बेटियों के साथ एक ही समुदाय के लड़के ऐसा क्यों कर रहे हैं? ये बात सांसद ने एक्स के जारी कही है. सांसद संजय सेठ ने एक्स पर लिखा, कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी वैन ड्राइवर इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। ऐसी जानकारी मिली है कि आरोपी ने मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया। मासूम के साथ मानवता को शर्मशार करने वाली घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रांची में पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब एक ही समुदाय के युवा ऐसे घृणित कार्य में संलिप्त पाए गए। इससे पहले मेडिकल की छात्रा के साथ हुए मामले में मो० दानिश को गिरफ्तार किया गया और आज फिर मो० इरफान को गिरफ्तार किया गया।
सांसद संजय सेठ ने आगे लिखा, मेरे विचार से रांची प्रशासन को गिरफ्तारी का यह प्रहसन बंद करना चाहिए और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। राज्य सरकार इस मामले में जवाब दे कि आखिर लगातार बेटियों के साथ एक ही समुदाय के लड़के ऐसा क्यों कर रहे हैं? सरकार इतनी संवेदनहीन हो चुकी है या तुष्टिकरण का मोह उन्हें कड़ी कार्रवाई करने से रोक रहा है? आखिर कब तक हिंदू बेटियां इन दरिंदों का शिकार होती रहेंगी? आखिर कब तक हिंदू समाज ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त करता रहेगा? मेरा आग्रह मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं और उस समाज के बुद्धिजीवियों से भी है कि आप अपने समाज के ऐसे युवाओं को अपने नियंत्रण में रखें। उन्हें अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार दें। ऐसे दरिंदों पर ठोस कार्रवाई के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी पहल करें। अब यह सिर्फ दुष्कर्म का मामला नहीं है। अब यह मामला सीधा-सीधा हिंदू बेटियों की अस्मिता पर कुठाराघात का मामला बन चुका है। हिंदू बेटियों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। राज्य का शासन प्रशासन इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करे और हिंदू बेटियों के सुरक्षा की गारंटी दे वरना जो स्थिति बनती जा रही है, उसमें किसी भी बेटी के पिता अपनी बेटी को शहर भेजने से हिचकेंगे।
सांसद संजय सेठ ने आग्रह किया, मेरा आग्रह है कि ऐसे दरिंदे लड़के जो इस तरह की घटनाओं में शामिल होते हैं; उन पर ऐसी कार्रवाई की जाए कि उनकी पीढ़ियां भी इस तरफ कदम बढ़ाने से पहले 10 बार सोचे।बहुत दुःख होता है, जो शासन प्रशासन अपनी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता; जो प्रशासन दरिंदों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर सकता; वह प्रशासन समाज के लिए क्या आदर्श पेश करेगा?माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी इस मुद्दे पर कठोर कदम उठाइए। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करिए।




