आज अपने विधानसभा गाण्डेय के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घाघरा चेक डैम का उद्घाटन विधायक कल्पना सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार sonu एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। कल्पना सोरेन ने कहा अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।घाघरा चेक डैम के उद्घाटन के बाद गिरिडीह जिला के तेलोडीह में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय जनों से कल्पना सोरेन ने संवाद किया। इसके अलावा कल्पना सोरेन ने आज गिरिडीह परिसदन में आयोजित जनता दरबार में मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से सहयोग का आश्वासन दिया।




