‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई।हालांकि इसके कुछ देर बाद उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी गई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद रहे।राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा हुआ। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सूरत कोर्ट ने सजा सुनाई है। क्या देश में किसी को बोलने की आजादी नहीं है?इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने जम कर नारेबाजी की, तथा वेल में आ गए। उनके जबाब में भाजपा विधायकों ने भी नारेबाजी की।
झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखते हुए भी मानहानि मामले में श्री @RahulGandhi जी को सजा के निर्णय से असहमत हूँ। गैर-भाजपा सरकारों और नेताओं को षडयंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंता का विषय है।मगर जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं।”



