रमजान का पहला दिन कल शुक्रवार से होगा शुरू,अगर इन शहरों में रहते हैं तो जानिए क्या है सहरी और इफ्तार का समय

0

रांची : भारत सहित झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार (22 मार्च) को रमजान का चांद देखने की कोशिश की गई लेकिन वह नजर नहीं आया. प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से घोषणा की गई है कि अब 24 मार्च से रोजा रखा जाएगा.कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत सहित झारखंड में नजर नहीं आया. अब जुमे को पहला रोजा होगा. जुमा 24 मार्च को है. रांची इमारत शरिया के मौलाना अनवर कासमी ने जानकारी दी है कि बुधवार को चांद नजर नहीं आया है, इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च 2023 को होगी।ऐदारे शरिया झारखंड के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने भी चांद नज़र नहीं आने की बात कही है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से ट्वीट किया गया, “इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा. भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया , इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा) से शुरू होगा.”. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी कहा कि देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया. मुंबई की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी मस्जिद-ए-जामा की ओर से भी एलान किया गया है कि 24 मार्च से ही रोजा रखा जाएगा.

देश के बड़े शहरों में सहरी (Sehri) और इफ्तार (Iftar) का समय
शहर…..सहरी का समय….इफ्तार का समय

रांची…..सुबह 04:33 बजे…शाम 06:02 बजे
हजारीबाग…..सुबह 04:33 बजे…शाम 06:02 बजे
रामगढ़…..सुबह 04:34 बजे…शाम 06:03 बजे
जमशेदपुर…..सुबह 04:30 बजे…शाम 05:59 बजे

दिल्ली….सुबह 05:06 बजे…शाम 06:35 बजे
मुंबई…..सुबह 05:29 बजे…शाम 06:50 बजे
चेन्नई…..सुबह 05:02 बजे…शाम 06:20 बजे
कोलकाता..सुबह 04:26 बजे…शाम 05:48 बजे

नोएडा….सुबह 05:05 बजे…शाम 06:34 बजे
गुड़गांव…सुबह 05:07 बजे…शाम 06:36 बजे
जयपुर….सुबह 05:13 बजे…शाम 06:41 बजे
पटना….सुबह 04:36 बजे….शाम 06:02 बजे
जम्मू….सुबह 05:12 बजे….शाम 06:45 बजे
चंडीगढ़..सुबह 05:06 बजे….शाम 06:37 बजे
इंदौर….सुबह 05:16 बजे….शाम 06:41 बजे
अहमदाबाद..सुबह 05:29 बजे..शाम 06:52 बजे
हैदराबाद…सुबह 05:08 बजे…शाम 06:30 बजे

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय
आगरा…सुबह 05:01 बजे….शाम 06:31 बजे
अलीगढ़..सुबह 05:00 बजे….शाम 06:33 बजे
बरेली….सुबह 04:45 बजे….शाम 06:26 बजे
लखनऊ..सुबह 04:49 बजे….शाम 06:20 बजे
कानपुर…सुबह 04:52 बजे….शाम 06:22 बजे
मेरठ…. सुबह 05:00 बजे….शाम 06:33 बजे
प्रयागराज..सुबह 04:47 बजे….शाम 06:16 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here