सड़क सुरक्षा नियमों के उद्देश्य से जागरूकता वाहन को किया रवाना

0

आज रांची डीसी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी 2023) अंतर्गत लोगों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रथ के माध्यम से रांची के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रांची डीसी ने सभी जिलावासियों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

देवघर डीसी ने भी आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की है कि यातायात सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने आगे कहा कि देवघर जिला अन्तर्गत जनवरी 2022 से दिसम्बर 2022 तक जिले में 223 दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें 155 लोगों की मृत्यु हुई है। ऐसे में आवश्यक है हम सभी जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाए और स्वयं के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़े : Seraikela-Kharsawan: हादसे में 7 लोगों की मृत्यु ,सीएम ने व्यक्त किया शोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here