मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन, झारखण्ड सीएम ने जताया शोक

0

जदयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार को 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए की। शरद यादव के निधन पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया है | उन्होंने ट्वीट किया”आदरणीय शरद यादव (Sharad Yadav) जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजवाद और सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद जी हमेशा गरीब, वंचित और शोषित समाज के हक-अधिकारों की आवाज बने।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

बता दें कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे। वे 70 के दशक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए थे। वह लोकदल और जनता पार्टी से टूटकर बनी पार्टियों में रहे।

इसे भी पढ़े : सिलेंडर फटने ( cylinder explosion ) से जिंदा जला परिवार, 6 की मौत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here