वृद्धा / विधवा / दिव्यांग के पेंशन भुगतान की समीक्षा की गई

0

दिनांक- 12.01.2023 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रगति की राज्य स्तरीय समीक्षा सभी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, झारखण्ड के साथ निदेशक सामाजिक सुरक्षा (श्री छवि रंजन) के द्वारा निदेशालय में की गई। उक्त समीक्षा बैठक में सर्वजन पेंशन योजना के तहत् सभी योग्य वृद्धा / विधवा / दिव्यांग के आच्छादन तथा प्रत्येक माह स-समय पेंशन भुगतान की समीक्षा की गई। बिन्दुवार समीक्षा निम्न प्रकार है :-

पेंशन भुगतान की समीक्षा – निदेशक महोदय द्वारा सभी पेंशन योजनाओं के तहत् प्रत्येक माह का पेंशन उसी माह के 5वीं तारीख तक सुनिश्चित करने का निदेश सभी सहायक निदेशक को दिया गया। साथ ही भुगतान के क्रम में जिन लाभुकों का भुगतान असफल हो जाता है, उसका विस्तृत विवरणी के साथ सूची संबंधित प्रखण्ड / अंचल एवं बैंक को भेजते हुए उसी माह निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे तथा इसके निराकरण में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारी के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए निष्पादन हेतु अनुश्रवण का कार्य करेंगे। इनके द्वारा निदेश दिया गया कि सभी पेंशनधारियों का शत-प्रतिशत सफल भुगतान विभाग की प्राथमिकता है।

लाभुकों का आधार सीडिंग की समीक्षा – केन्द्र सरकार द्वारा आधार आधारित DBT भुगतान की प्राथमिकता दिये जाने के आलोक में समीक्षा की गई। राज्य स्तर पर 2,09,320 लाभुकों का आधार NSAP -PPS Portal पर दर्ज नहीं है। इस पर प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों से आधार संग्रह करते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निदेश दिया। साथ ही जिनका आधार नहीं बना है, उन लाभुकों को चिन्हित करते हुए प्रखण्ड स्तर पर उपलब्ध सुविध का लाभ उठाते हुए आधार पंजीयन का निदेश दिया गया। हजारीबाग, दुमका, पलामू, गिरिडीह, धनबाद, गढ़वा, रॉची एवं गोड्डा जहाँ आधार गैप 10,000 से ज्यादा है, को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

“आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार”- इस कार्यक्रम में प्राप्त पेंशन संबंधी आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई तथा एक सप्ताह में सम्पूर्ण निष्पादन का निदेश दिया गया है। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि जितने आवेदन इस कार्यक्रम में निष्पादित हुए हैं, उतना आवेदन पेंशन पोर्टल पर प्रविष्टि होना चाहिए। इस पर सभी सहायक निदेशक विशेष सर्तकता बरतेंगे।

सर्वजन पेंशन योजनान्तर्गत आच्छादन की समीक्षा- वृद्ध जनसंख्या के आलोक में जिलावार वृद्ध पेंशनधारियों की संख्या की समीक्षा की गई। जहाँ आच्छादन जनसंख्या के आलोक में अपेक्षाकृत कम है वहाँ के सहायक निदेशक (बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़, रॉची एवं प० सिंहभूम) को योग्य वृद्धजनों को चिन्हित कराते हुए स्वीकृति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

दिव्यांगजनों के शत-प्रतिशत आच्छादन हेतु दिव्यांग मतदाता सूची एवं जिला शिक्षा अधिकक्षक / जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया। दिव्यांग मतदाता सूची के आलोक में सभी जिला 18 वर्ष से उपर के दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए पेंशन का लाभ सुनिश्चित करें। तथा 05 से 18 वर्ष के दिव्यांगजनों की सूची शिक्षा विभाग से विद्यालयवार प्राप्त करते हुए पेंशन का लाभ सुनिश्चित करेंगे।

वार्षिक / भौतिक सत्यापन – राँची, खूँटी, लातेहार जमशेदपुर, चाईबासा, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड, गोड्डा, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू एवं धनबाद से वार्षिक / भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन अप्राप्त रहने की स्थिति में निदेशक महोदय द्वारा खेद प्रकट किया गया तथा एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया।

“आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार”- इस कार्यक्रम में प्राप्त पेंशन संबंधी आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई तथा एक सप्ताह में सम्पूर्ण निष्पादन का निदेश दिया गया है। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि जितने आवेदन इस कार्यक्रम में निष्पादित हुए हैं, उतना आवेदन पेंशन पोर्टल पर प्रविष्टि होना चाहिए। इस पर सभी सहायक निदेशक विशेष सर्तकता बरतेंगे।

इसे भी पढ़े : Seraikela-Kharsawan: हादसे में 7 लोगों की मृत्यु ,सीएम ने व्यक्त किया शोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here