सावित्रीबाई जी की जयंती पर मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शत-शत नमन

0

आज 03 जनवरी को शिक्षा की देवी देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जन्म दिवस पर उन्हें मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया। सावित्री बाई फुले, जो देश की पहली महिला शिक्षिका थी, दलित थी, उनके संघर्ष को सम्मान देने के लिए “हेमन्त सरकार” ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरुवात की है। इस योजना के तहत झारखंड की लाखों बेटियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिये 40 हज़ार रुपये की सहायता मिल रही है। सीएम ने ट्वीट किया ”देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी का संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके संघर्ष को सम्मान देते हुए अब तक झारखण्ड की 5.5 लाख से अधिक गरीब किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है।सावित्रीबाई जी की जयंती पर शत-शत नमन।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here