रांची: 02.01.23 को वादिनी अशु देवी के द्वारा नामकुम थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि इनके पति महादेव मुण्डा के सवारी गाड़ी से एक स्कॉपियो जिसका रजिस्ट्रेशन नं० जे०एच० 01 डी०एल० 9673 टकरा गया जिसके उपरांत स्कॉपियो से 06 व्यक्ति उतरकर इनके पति को लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा उसके के बाद जबरन स्कार्पियो में बैठाकर व्यागडीह के पास पेट्रोल पम्प में ले जाकर 10,000/-0 निकाल लिया। इस संबंध में नामकुम कांड Rio 03/23, 20-02.01.23, धारा-367/387/307/ 323/34 भा०व०वि० दर्ज किया गया।
उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची के द्वारा श्री सुनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये व्यागडीह नोटाउन एकाडेमी के पास से कांड के अभियुक्त 1. सदीप टुटी, 2. मनीष टूटी, 3. प्रेम हाँसा, 4 मंगल मुण्डा एवं 5. प्रकाश मुण्डा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के कम में इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किये। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।500 मूल्य वर्ग का 19 नोट एवं 200 मूल्य वर्ग का 2 नोट कुल 9900/- रुपये और एक उजला रंग का महिन्द्रा स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन न0- JHOTOL 9673 बरामद किया है।



