FIR lodged against producer of serial Ahilyabai, accused of showing cowardice to Maharaja Surajmal
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ धारावाहिक के 17 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में खांडेराव होल्कर से पूर्व महाराजा सूरजमल को युद्ध में हारना दिखाया गया है। जबकि इतिहासकारों के अनुसार पूर्व महाराजा सूरजमल कभी युद्ध नहीं हारे थे और खांडेराव होल्कर की मौत उनके साथ युद्ध में हुई थी। धारावाहिक में उनका खराब चित्रण लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में महाराजा सूरजमल को कायर दिखने पर राजस्थान और हरियाणा में सीरियल के निर्माता जैक्सन सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बता दें कि महाराजा सूरजमल राजस्थान के भरतपुर के संस्थापक हैं। भड़के लोगों ने निर्माता के खिलाफ भरतपुर में एफआईआर दर्ज करवाई है। भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि सीरियल में कही गई आपत्तिजनक बात को लेकर रूपवास थाना और कुम्हेर में FIR दर्ज़ की गई है। जल्द ही अनुसंधान पूरा करके कार्रवाई की जाएगी।वहीं,सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा धारावाहिक के निर्माता के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की गई है।
FIR lodged against producer of serial Ahilyabai, accused of showing cowardice to Maharaja Surajmal
इसे भी पढ़े : अमर वीर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस के मौके पर उनकी नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण



