TMC मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक बिंदी पर राष्ट्रपति की तस्वीर लगाकर विधानसभा पहुंचीं

0

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पश्चिम बंगाल जेल मंत्री अखिल गिरि द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से कोलकाता में जुलूस निकाया गया और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेता मंत्री अखिल गिरि को उनके पद से हटाने की मांग की। पार्टी विधायक और महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल सोमवार को विधानसभा में भारत के मानचित्र पर मुर्मू की एक तस्वीर को अपनी बिंदी के ठीक ऊपर लगाकर पहुंची। इस दौरान उनके सहकर्मीयों ने भी ऐसी तख्तियां पहनी हुई थीं जिस पर राष्ट्रपति की तस्वीर थी।वहीं अखिल गिरि ने इस मुद्दे पर भाजपा द्वारा राजनीति किए जाने का आरोप लगाया है।राज्य के मंत्री द्वारा राष्ट्रपति का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा ने विधानसभा में भी इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि, अध्यक्ष द्वारा इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।विधानसभा में बीजेपी के प्रत्येक विधायक के गले में राष्ट्रपति की तस्वीर थी. उसके बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों द्वारा जुलूस निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here