मोरबी हादसे पर राहुल गाँधी : …जिन्होंने ये काम किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई, कोई FIR क्यों नहीं हुई…

0

गुजरात:राजकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा मोरबी हादसे में 150 लोगों की मृत्यु हुई है। ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है बल्कि सवाल ये उठता है कि जिन्होंने ये काम किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, कोई FIR क्यों नहीं हुई.भाजपा के साथ उनका अच्छा रिश्ता है तो इसका मतलब क्या उनका कुछ नहीं होगा? चौकीदारों को पकड़ कर अंदर कर दिया गया लेकिन जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ.इससे पहले सूरत में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी BJP पर निशाना साधते नजर आए उन्होंने कहा BJP आपको आदिवासी के बजाय आपको वनवासी कहते हैं, वो आपको हिंदुस्तान के पहले मालिक न कहके वो आपको आप जंगल में रहने वाले कहते हैं इसका मतलब आप शहरों में रहो और आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर आदि बने वो ये नहीं चाहते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here