झारखण्ड:पुलिस ने छापेमारी कर 14 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

0

देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पत्थरड्डा थाना क्षेत्र के बाभनकुंड गांव में छापेमारी कर 21-46 वर्ष के 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल फोन औप 23 सिम बरामद किया है.

ये साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से अपराध को अंजाम देते थे:-(1)फोन पे कस्टमर को कैश बैक का Request भेजकर अन्य E- Wallets जैसे – PayU Money, Freecharge, DhaniPay तथा Gaming App-Dream 11 के माध्यम से साइबर ठगी करते थे।(2)फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को ATM बंद होने एवं चालू कराने के लिए Series Call करते हैं। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर OTP प्राप्त कर ठगी करते थे।(3)PhonePe/Paytm में पीड़ित का ATM Card Number को ADD Money कर OTP प्राप्त कर रुपये ठगी करते थे।गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here