कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ती नजर आ रही है. राजू को व्यायाम के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे लेकिन उनकी टीम के हालिया अपडेट में उनकी हालत को ‘स्थिर’ बताया गया था। हालांकि,आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि एक्टर का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है और हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।हम सभी चिंतित हैं और सभी प्रार्थना कर रहे हैं। उनका परिवार भी समझ नहीं पा रहा है कि क्या हो रहा है।” उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम अब चमत्कार के लिए प्रार्थना कर रही है।
पिछले बुधवार को जिम में रहते हुए राजू को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उसे अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। उन्हें एम्स ले जाया गया। उनकी मौत की अफवाहों के दौर शुरू होने के बाद, उनके परिवार ने शुक्रवार को एक बयान साझा कर अनुयायियों से फर्जी खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। हाल के अपडेट में कहा गया है कि वह निगरानी में है लेकिन सुधार कर रहा है।



